धर्मसिंहवा। थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली महिला ने पति के साथ आपत्तिजनक फोटो और वीडियो बनाने का विरोध करने पर मारपीट व घर से सामान चुरा ले जाने का आरोप कुछ लोगों पर लगाया है। न्यायालय के आदेश पर बृहस्पतिवार को प्राथमिकी दर्ज हुई है।
महिला का आरोप है कि 17 फरवरी को दोपहर 2:00 बजे वह घर में जिस पर छत नहीं है, पति के साथ थी। पड़ोसी बिनोद कुमार ने फोटो वीडियो बना लिया।
शोर किया तो कुछ ही देर बाद विनोद कुमार शुक्ला व राजकिशोर शुक्ला और संगीता घर में घुस कर गालियां देते हुए आ गए और घर में तोड़-फोड़ करने लगे। संवाद