पडरौना/कप्तानगंज। रेलवे प्रशासन की तरफ से यात्री सुविधाओं में उन्नयन को लेकर गोरखपुर के ओल्ड पिट लाइन संख्या-एक और दो पर ध्वस्तीकरण (डिस्मेंटल) कार्य के लिए ब्लाॅक दिया गया है। इसके चलते रेलवे की तरफ से अस्थाई रूप से कुछ ट्रेनों का मार्ग विस्तार किया गया है। इस मेगा ब्लॉक के चलते सारबमती एक्सप्रेस कप्तानगंज-थावे रेल मार्ग पर संचालित होंगी।
पूर्वोत्तर रेलवे वाराणसी मंडल के जनसंपर्क अधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि 19409 साबरमती-गोरखपुर द्विसाप्ताहिक एक्सप्रेस 19 जून से छह दिसम्बर तक प्रत्येक बृहस्पतिवार एवं शनिवार को साबरमती से 10:35 बजे प्रस्थान कर पूर्व निर्धारित स्टेशनों पर रूकते हुए दूसरे दिन गोरखपुर से 5 बजे, विस्तारित मार्ग पर कप्तानगंज से 18:07 बजे, पड़रौना से 18:44 बजे और तमकुही रोड से 19:22 बजे छूटकर विस्तारित मार्ग थावे 20:30 बजे पहुंचेगी। वापसी यात्रा के दौरान 19410 गोरखपुर-साबरमती द्विसाप्ताहिक एक्सप्रेस 21 जून से आठ दिसंबर तक प्रत्येक सोमवार एवं शनिवार को विस्तारित मार्ग थावे से एक बजे प्रस्थान कर तमकुहीरोड से 01:45 बजे, पडरौना से 2:32 बजे, कप्तानगंज से 3:32 बजे और गोरखपुर से 4:55 बजे छूटकर पूर्व निर्धारित स्टेशनों पर रूकते हुए दूसरे दिन साबरमती 09:55 बजे पहुंचेगी।