फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: खड़ी कार से टकराकर पलटा ई-रिक्शा, चालक समेत दो घायल

Fri, 13 Jun 2025 01:50 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पकवा इनार। राष्ट्रीय राजमार्ग-28 स्थित पकवाइनार के पास सड़क के किनारे खड़ी कार से टकराकर ई-रिक्शा पलट गई। इसमें चालक समेत दो लोग घायल हो गए। पडरौना कोतवाली थाना क्षेत्र के महिला नगरी निवासी आयुष (21) बृहस्पतिवार शाम करीब तीन बजे ई-रिक्शा हिरन्नापुर कट से टर्न कर कसया की तरफ आ रहा था। अचानक पकवा इनार से पहले ही सड़क के किनारे खड़ी कार में अनियंत्रित होकर टकरा गए। टकराने के बाद ई-रिक्शा सड़क के किनारे पलट गई। इसमें चालक आयुष और उसके साथ सवार कसया के मथौली निवासी राजन को गंभीर रुप से घायल हो गए। मौजूद लोग उन्हें सीएचसी कसया ले गए, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डाॅक्टर ने राजन की हालत गंभीर देख मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें