फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: शहीद चंद्रभान की याद में मशाल लेकर दौड़े धावक

Thu, 15 Jan 2026 01:54 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
मशाल यात्रा को रवाना करते अ​ति​थि। स्रोत-सोशल मीडिया
विज्ञापन
गुयवलिया बाजार। शहीद चंद्रभान चौरसिया की छठवीं पुण्यतिथि के अवसर पर बुधवार को बरवा राजापाकड़ खेल मैदान में सेना भर्ती की तैयारी कर रहे धावकों के दल ने सूर्यमंदिर से शहीद के समाधिस्थल तक अमर जवान ज्योति मशाल यात्रा निकाली।
विज्ञापन

अनुशासन, समर्पण व राष्ट्रभक्ति से ओतप्रोत यह यात्रा जनमानस के लिए प्रेरणा का केंद्र बनी रही। मार्ग के दोनों ओर खड़े लोगों ने पुष्पवर्षा कर धावकों का उत्साहवर्धन किया। तुर्कपट्टी सूर्य मंदिर परिसर में विनय राय, एसओ स्वतंत्र कुमार सिंह, अमित राय, जिला प्रशिक्षण आयुक्त स्काउट एमडीआई खान, सत्येंद्र उर्फ बबलू तिवारी, पुजारी विनोद मिश्र, पप्पू आदि ने सूर्य भगवान की आरती के साथ मशाल प्रज्वलित कर धावकों को सौंपी। दलनायक खुशयाल चौहान के नेतृत्व में 51 धावकों का दल तुर्कपट्टी बाजार, नोनियापट्टी होते हुए गुरवलिया पहुंचा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें