फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हुआ श्रीनाथ मंदिर में रुद्राभिषेक

Tue, 18 Aug 2026 02:12 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। क्षेत्र के गुलेलहा स्थित श्रीनाथजी मंदिर जीर्णोद्धार के लिए सोमवार को भूमिपूजन और मंदिर के गर्भगृह में रुद्राभिषेक हुआ। इस दौरान शंख ध्वनि और हर हर महादेव के जयघोष से पूरा मंदिर परिसर गूंज उठा।
विज्ञापन

सदर विधायक मनीष जायसवाल ने कहा कि धार्मिक आयोजन से वातावरण में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है, जिससे लोगों में सद्भावना जागृत होती है। खड्डा विधायक विवेकानंद पांडेय ने कहा कि महादेव की अराधना से शक्ति की भक्ति स्वयं ही मिल जाती है। इसलिए मानव ही नहीं देवता भी उनकी अराधना करते हैं। अंत में आयोजक डॉ. धनंजय मिश्र ने अतिथियों के प्रति आभार जताया।
इस दौरान आरएसएस के सह प्रांत प्रचारक सुरजीत सिंह, जिला प्रचारक अभय, अशोक मिश्र, प्रवीण मिश्र, रत्नेश्वर मिश्र, अभिषेक मिश्र, अमितेंद्र मिश्र, आशीष मिश्र, शुभम राजकुमार, राजेश सैनी, रवि सिंह, प्रदीप गोयल, कृष्ण कुमार पांडेय, संतोष दूबे, जितेंद्र सिंह, धनंजय सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें