फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: दुबौली में शतंचडी, मलुकही व असना महुई में रुद्र महायज्ञ शुरू

Sat, 30 Mar 2024 01:16 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
कप्तानगंज/बोदरवार। कप्तानगंज कस्बे के शक्तिपीठ मां दुबौली मंदिर परिसर में शुक्रवार को शतचंडी महायज्ञ और बोदरवार क्षेत्र के मलुकही व असना महुई गांव में रुद्र महायज्ञ शुरू हुआ। आयोजकों की तरफ से क्षेत्र में कलश यात्रा निकाली गई, जिससे क्षेत्र का वातावरण भक्तिमय हो उठा।
विज्ञापन

शुक्रवार को मां दुबौली मंदिर परिसर में आयोजित नव दिवसीय शतचंडी महायज्ञ के लिए निकली कलश यात्रा को पटखौली, मेहड़ा, बौलिया के रास्ते रामजानकी घाट स्थित गंडक नदी तट पहुंची, जहां वैदिक मंत्रोच्चार के बीच कलश में जल भरा गया। इसके बाद कलश यात्रा आयोजन स्थल पहुंची, विधिविधान से कलश की पूजन कर यज्ञ मंडप में स्थापित किया गया। मंदिर की पुजारी लक्ष्मी देवी ने बताया कि कलश स्थापना के बाद शतचंडी महायज्ञ का शुभारंभ हो गया है। यज्ञ के दौरान प्रतिदिन शाम को राष्ट्रपति के हाथों प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार से सम्मानित कथा वाचिका अनुष्का पाठक राम कथा सुाएंगी, जबकि दोपहर में देव वंदना का आयोजन होगा।
इस दौरान शैलेंद्र मिश्रा, उदय मद्धेशिया, डीएम मिश्रा, विजय कुशवाहा, सुरेश जायसवाल, राजेश जायसवाल, मुरारी सिंह, डब्लू मिश्रा, करन अग्रहरी, दीपक अग्रहरी, अमित कुमार, सूरज, सत्यम, गोलू, सुभम रामकयास आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन



इसी तरह बोदरवार क्षेत्र के मलुकही यज्ञशाला और असना महुई गांव में 11 दिवसीय रुद्र महायज्ञ शुरू हुआ। इस मौके पर आयोजकों की तरफ से क्षेत्र में कलश यात्रा निकाली गई। असना महुई में आयोजित रुद्र महायज्ञ के आयोजक योगेंद्र सिंह ने बताया कि यज्ञ के दौरान दिन में प्रवचन और रात में रामलील का मंचन होगा। इस दौरान मुन्ना सिंह, वृद्धिचंद्र सिंह, मोतीचंद गुप्ता, महेंद्र वर्मा, अखिलेश सिंह, रामलखन गुप्ता, अंबिका सिंह, राधेश्याम यादव, पूर्व प्रधान श्रीपत सिंह, विवेक सिंह, सीताराम सिंह, श्रवण सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें