फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: हवन पूजा के साथ रुद्र महायज्ञ का समापन

Fri, 14 Nov 2025 02:18 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
लक्ष्मीगंज। क्षेत्र के मिश्रौली पगार स्थित शिव शक्ति मंदिर में आयोजित सात दिवसीय श्री रुद्र महायज्ञ एवं श्री शिव महापुराण कथा का बृहस्पतिवार को समापन हुआ। इस मौके पर हवन पूजन के बाद भंडारा आयोजित कर श्रद्धालुओं में प्रसाद वितरित किया गया।
विज्ञापन

कथा व्यास राजीव नयन ने शिवपुराण की कथा का महात्म्य बताते हुए कहा कि भगवान शिव अनादि काल से हैं। इस सृष्टि के सृजनहार और विनाशक भी शिव ही हैं। जब-जब पृथ्वी पर अधर्म बढ़ता है तो ईश्वर किसी न किसी रूप में अवतरित होकर अधर्म का नाश कर धर्म की स्थापना करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें