फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: रुबी थापा ने संपदा को दी पटकनी, दंगल में दिखाए दमदार दांव-पेच

विज्ञापन
विज्ञापन
कुबेरस्थान के मां जल्पा देवी मंदिर परिसर में 37वें दंगल का आयोजन, नेपाल समेत कई राज्यों के पहलवानों ने लिया हिस्सा
विज्ञापन

पडरौना। कुबेरस्थान स्थित मां जल्पा देवी मंदिर परिसर में 37वें दंगल का आयोजन हुआ। इसमें नेपाल समेत कई राज्यों के महिला और पुरुष पहलवानों ने दमखम दिखाया। नेपाल की 18 वर्षीय पहलवान रुबी थापा आकर्षण का केंद्र रहीं। उन्होंने महिला पहलवान सम्पदा नीलांचल और पुरुष पहलवान रोहित को पटकनी देकर दर्शकों की खूब वाहवाही बटोरी।
मुख्य अतिथि सांसद विजय कुमार दुबे, भाजपा जिलाध्यक्ष दुर्गेश राय, सीपीएन पाठक, संतोष सिंह, सुधीर राव, राजेश कुमार राव आदि ने पहलवानों का हाथ मिलाकर कुश्ती शुरू कराया। कुश्ती का पहला मुकाबला मईल के आकाश और महराजगंज के राज यादव के बीच हुआ। इसमें राज यादव ने आकाश को पटकनी देकर जीत दर्ज की। इसके बाद देवरिया के टाइगर और महराजगंज के आशीष, महराजगंज के इंद्रेश और बैकुंठपुर के अजय समेत अन्य पहलवानों के बीच रोमांचक मुकाबले हुए।
विज्ञापन

हर दांव पर दर्शकों ने तालियां बजाकर पहलवानों का उत्साह बढ़ाया। नेपाल के प्रसिद्ध पहलवान देवा थापा की बहन रुबी थापा ने अपने कौशल और दमदार दांव-पेच से दर्शकों का ध्यान खींचा। कुश्ती में रेफरी की भूमिका सुदर्शन पहलवान और उम्मान पहलाने ने निभाई। कुश्ती का संचालन रामेश्वर तिवारी ने किया। अंत में मुकेश नाथ तिवारी ने सभी अतिथियों के प्रति आभार जताया।
विज्ञापन



इस दौरान ग्राम प्रधान सुरेंद्र गुप्त, दुर्गा दयाल तिवारी, जनार्दन मिश्रा, राजकुमार गिरी, प्रभुनाथ गुप्त, राजन पांडेय, डॉ. पीके प्रजापति, डॉ. पीके विश्वास, दयाशंकर पांडेय, पप्पू वर्मा, दिनेश तिवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें