फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: राष्ट्र प्रथम की भावना से काम करता है आरएसएस

Tue, 14 Oct 2025 01:37 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
पथ संचलन में शामिल राज्यसभा सांसद आरपीएन सिंह व अन्य।स्रोत-सोशल मीडिया
विज्ञापन
पडरौना। अपने गठन के बाद से ही राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ राष्ट्र निर्माण का विराट उद्देश्य लेकर चला। इस उद्देश्य की पूर्ति के लिए संघ ने व्यक्ति निर्माण से राष्ट्र निर्माण का रास्ता चुना और इस चलने के लिए जो कार्यपद्धति चुनी वो थी नित्य-नियमित चलने वाली शाखाएं।
विज्ञापन

संघ शाखा का मैदान, एक ऐसी प्रेरणा भूमि है, जहां से स्वयंसेवक की अहम से वयं की यात्रा शुरू होती है। संघ की शाखाएं व्यक्ति निर्माण की यज्ञवेदी हैं।
ये बातें राज्य सभा सांसद आरपीएन सिंह ने कही। वे सोमवार की शाम शहर के जूनियर हाईस्कूल परिसर से आरएसएस की तरफ से निकली पथ संचलन को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि राष्ट्र निर्माण का महान उद्देश्य, व्यक्ति निर्माण का स्पष्ट पथ और शाखा जैसी सरल, जीवंत कार्यपद्धति यही संघ की सौ वर्षों की यात्रा का आधार बने। इन्हीं स्तंभों पर खड़े होकर संघ ने लाखों स्वयंसेवकों को गढ़ा, जो विभिन्न क्षेत्रों में देश को आगे बढ़ा रहे हैं।
इस दौरान नीरज सिंह बिट्टू, रवि कीर्ति, ऋतिक सिंह गौतम, रामाश्रय गौतम आदि मौजूद रहे। तुर्कपट्टी प्रतिनिधि के अनुसार राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की तरफ से सोमवार को बाजार में पथ संचलन निकाली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें