पडरौना। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की तरफ से नगर के एक होटल में रक्षाबंधन उत्सव मनाया गया। इसमें स्वयं सेवकों ने संघ ध्वज पर रक्षासूत्र बांधकर एक-दूसरे को सुरक्षा का वचन दिया। मुख्य वक्ता विभाग प्रचारक ऋषि ने कहा कि रक्षाबंधन का त्योहार विश्वास, सुरक्षा और अपनत्व का त्योहार है। यह त्योहार समाज के एक-दूसरे को सुरक्षा का एहसास दिलाता है। उत्सव कार्यक्रम को नगर संचालक प्रेमचंद सिंह, ब्रह्माकुमारी मीरा दीदी, प्रोफेसर ममता मणि त्रिपाठी, मीनू जिंदल, मुकेश त्रिपाठी आदि ने संबोधित किया।
इस दौरान चंदन, विशाल, मुकेश पांडेय, संतोष दुबे, डॉ. अजय सिंह, धनु दीदी, समर, अभय, रवि कीर्ति, अजय सिंह, आशुतोष, प्रदीप, धीरेंद्र, विशाल, सुमित, अंकित, शिवा, देवेंद्र, सूर्य प्रकाश आदि मौजूद रहे। संवाद