फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक की डिकी से 20 हजार रुपये उड़ाए

विज्ञापन
विज्ञापन
बाइक की डिकी से 20 हजार रुपये उड़ाए
विज्ञापन

फाजिलनगर। कस्बे के बड़ौदा यूपी बैंक शाखा के पास से बाइक की डिकी में रखे 20 हजार रुपये उचक्कों ने उड़ा दिया। कुछ देर बाद जानकारी होने पर बाइक मालिक ने पुलिस को सूचना देकर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

पटहेरवा थाना क्षेत्र के लछिया देवरिया निवासी उमेश सिंह बुधवार को दोपहर बाद करीब दो बजे फाजिलनगर कस्बे के बड़ौदा यूपी बैंक से 20 हजार रुपये निकालकर बाइक की डिकी में रखा था। इसके बाद वे एक दुकान से कुछ सामान खरीदने चले गए। वापस आने पर डिकी खुली देख दंग रह गए। डिकी में रखे रुपये गायब थे। उन्होंने इसकी सूचना 112 नंबर और पुलिस चौकी प्रभारी को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बैंक के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे की रिकार्डिंग की जांच की। पुलिस चौकी प्रभारी रामनयन दूबे ने बताया कि घटना की छानबीन हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें