फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: आरपीएफ ने पकड़ी 129 बोतल अंग्रेजी शराब

Tue, 24 Feb 2026 02:25 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
कप्तानगंज। आरपीएफ ने सोमवार को पनियहवा रेलवे स्टेशन से लावारिस हाल में 129 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की। रेलवे पुलिस ने बरामद शराब कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई में जुटी है।
विज्ञापन

कप्तानगंज रेलवे थाना के प्रभारी निरीक्षक परमेश्वर कुमार ने बताया कि कांस्टेबल संतोष कुमार सोमवार पनियहवा रेलवे स्टेशन पर तैनात थे। गश्त के दौरान उन्होंने रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या एक पर गाड़ी संख्या 55098 के महिला कोच के बाथरूम की गैलरी में गुलाबी रंग का बोरी लावारिस हालत में देखी। उन्होंने वहां मौजूद यात्रियों से बोरी के बारे में पूछताछ किया तो किसी ने उसे अपना होना नहीं बताया। उन्होंने बोरी को कब्जे में लेकर जांच की तो उसमें 129 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद हुआ। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि बरामद शराब को कब्जे में लेकर आबकारी विभाग को सुपुर्द कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें