फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: सड़क की पटरी को खोदकर छोड़ देने से भड़के ग्रामीण, किया प्रदर्शन

Tue, 09 Dec 2025 12:24 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
कसया। तहसील क्षेत्र के टेकुआटार-मथौली मार्ग स्थित सिधावें गांव के पास सोमवार की सुबह लोगों ने धरना-प्रदर्शन किया। लोगों ने नवनिर्मित सड़क की पटरी की खुदाई पर नाराजगी जताई।
विज्ञापन

सोमवार सुबह घने कोहरे के बीच एक छात्रा साइकिल से विद्यालय जा रही थी। इसी दौरान सामने से आ रहे एक बड़े ट्रक ने उसे बचाने के प्रयास में मोड़ लिया और सड़क किनारे खोदी गई पटरी के गहरे गड्ढे में फंसा गया। ट्रक के फंसते ही सड़क पर दोनों ओर से आवागमन ठप हो गया। इससे नाराज लोगों ने सड़क पर बैठकर नारेबाजी करने लगे। करीब पांच घंटे तक चले धरना-प्रदर्शन के दौरान लोग एसडीएम को बुलाने की मांग पर अड़ गए। सूचना पर मौके पर पहुंचे कसया एसडीएम डॉ. संतराज सिंह बघेल ने लोगों को सड़क की दोनों ओर सवा दो फुट चौड़ी मजबूत पटरी का निर्माण कराने और पटरी की खुदाई के लिए जिम्मेदार लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन देकर धरना समाप्त कराया। इस दौरान राजकुमार सिंह, प्रदीप सिंह क्रांति, वशिष्ठ मुनि तिवारी, संतोष सिंह, अमरनाथ मद्धेशिया, कुलदीप सिंह, जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि बलराम राव, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि पवन यादव, रमन शाही, भगवंत मद्धेशिया, शहबाज, नौशाद, डेबा, जनार्दन, अजय यादव, संतोष मद्धेशिया, राहुल, नुर मुहम्मद, मंजेश राय, दिनेश सिंह, हरेंद्र गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें