फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: नमाज के दौरान डायवर्ट रहेगा रूट

Sat, 21 Mar 2026 02:51 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। शहर के ईदगाहों पर होने वाले नमाज के लिए जमाजियों की भीड़ रहेगी। इसको देखते हुए ईदगाहों की तरफ से जाने वाले मार्गों पर नमाज के लिए निर्धारित समय से एक घंटे पहले से नमाज समाप्त होने के एक घंटे बाद तक सभी तरह के वाहनों के आवागमन पर रोक रहेगी।
विज्ञापन

यातायात निरीक्षक अश्वनी कुमार राय ने बताया कि शहर में नौका टोला और कठकुइंया मोड़ स्थित ईद गाह पर अधिक भीड़ होती है। इसको देखते हुए नमाज के दौरान नौका टोला ईदगाह की तरफ से साहब गंज से रामकोला रोड की तरफ से आने वाले मार्ग पर नमाजियों के अलावा अन्य सभी तरह के वाहनों का प्रवेश वर्जित होगा। इस रास्ते आने वाले लोग बावली चौक की तरफ से जाएंगे। इसी तरह कठकुइयां मोड़ की तरफ दुदही से शहर में आने वाले लोग परसौनी गंडर हर की पटरी के रास्ते शहर में आएंगे। नमाज के दौरान सभी ईदगाहों पर पर्याप्त मात्रा में यातायात पुलिस ओर होमगार्ड के जवानों की तैनाती कर दी गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें