फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: प्रताड़ना से तंग आकर रोशनी ने की थी खुदकुशी, केस

Sun, 07 Sep 2025 12:57 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ/कुशीनगर। इंदिरानगर के तकरोही निवासी एक निजी बैंक में टेलीकॉलर रोशनी (35) ने अनूप शर्मा की प्रताड़ना से परेशान होकर आत्महत्या की थी। यह आरोप लगाते हुए रोशनी के भाई प्रभात कुमार ने इंदिरानगर थाने में केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन

मूल रूप से कुशीनगर के स्वर्णनगर तुमकुही सेवरही निवासी रोशनी तकरोही में किराये के मकान में अकेली रहती थीं। उनके भाई प्रभात के अनुसार कुछ समय पहले रोशनी की शादी गांव के ही अनूप शर्मा से तय हुई थी। मांगलिक होने के चलते दोनों परिवारों वालों ने बातचीत करके रिश्ता तोड़ दिया था। 21 अगस्त की रात इंदिरानगर पुलिस ने रोशनी के परिजनों को सूचना दी कि उसने आत्महत्या कर ली है। परिजन लखनऊ पहुंचे और पोस्टमार्टम के बाद रोशनी का गांव में अंतिम संस्कार कर दिया।
प्रभात का आरोप है कि रिश्ता टूटने के बाद भी अनूप उनकी बहन से फोन पर बातचीत करता था और अक्सर उल्टा-सीधा आरोप लगाकर उन्हें मानसिक रूप से परेशान करता था। अनूप की इसी प्रताड़ना से अजीज होकर रोशनी ने जान दे दी। इंस्पेक्टर इंदिरानगर सुनील कुमार तिवारी ने बताया कि केस दर्ज कर युवती के मोबाइल फोन की कॉल डिटेल खंगाली जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें