भलुहा गांव मे रोजगार सेवक का जांच करने पहुंचे एडीओ पंचायत अनवारुल सिद्दीकी।
- फोटो : KUSHINAGAR
रोजगार सेवक की शिकायत जांच करने पहुंचे एडीओ पंचायत
ग्राम प्रधान ने परिवार रजिस्टर में हेराफेरी का लगाया था आरोप
संवाद न्यूज एजेंसी
अहिरौली बाजार। क्षेत्र के भलुहा गांव के रोजगार सेवक के विरुद्ध ग्राम प्रधान की शिकायत के बाद बृहस्पतिवार को जांच करने एडीओ पंचायत व एपीओ मनरेगा पहुंचे। ग्राम प्रधान की शिकायत के बाद बीडीओ मोतीचक ने उन्हें शिकायत की जांच कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए थे।
ग्राम प्रधान उर्मिला देवी ने डीएम, सीडीओ और बीडीओ मोतीचक को शिकायती पत्र देकर गांव के रोजगार सेवक पर नाम बदलकर रोजगार सेवक पद पर कार्य करने का आरोप लगाया था। इसे गंभीरता लेते हुए मोतीचक बीडीओ ने एडीओ पंचायत अनवारुल सिद्दीकी एवं एपीओ मनरेगा आलोक कुमार यादव को गांव के लोगों से बयान दर्ज कर मामले की जांच के निर्देश दिए थे। इसके अनुपालन में एडीओ पंचायत और एपीओ मनरेगा बृहस्पतिवार को भलुहा गांव पहुंचे और गांव के लोगों से जरूरी जानकारी हासिल कर उनका बयान दर्ज किए। इस दौरान ग्रामीण में काफी आक्रोश देखने को मिला। रोजगार सेवक अरुण कुमार सिंह मौके पर उपस्थित नहीं थे। इसके चलते उनका पक्ष नहीं लिया जा सका। इस दौरान सीताराम सिंह, रामकिशोर, रामजीतन, अमरनाथ, जयराम प्रसाद, रामचंद्र, बाबूराम, मोतीलाल, राजन कुमार आदि मौजूद रहे।