फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: रक्षाबंधन पर बहनों की राह में रोहुआ नाला बना रोड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
खड्डा। रक्षाबंधन पर भाइयों की कलाई पर राखी बांधने मायके पहुंच रही बहनों की राह में रोहुआ नाला रोड़ा बना हुआ है। गंडक नदी का जलस्तर घटने के बावजूद सोहगीबरवा-नौरंगिया (बिहार) मार्ग पर रोहुआ नाला में अब भी पानी भरा है। करीब 200 मीटर हिस्से में आवागमन के लिए लोगों को छोटी नाव का सहारा लेना पड़ रहा है।
विज्ञापन


खड्डा और निचलौल विकासखंड के नदी पार क्षेत्र के करीब 60 हजार लोगों के लिए यह प्रमुख मार्ग है। रक्षाबंधन पर बड़ी संख्या में बहनें भाइयों के घर पहुंचने के लिए इसी रास्तेका इस्तेमाल करती हैं। नाले में पानी भरा होने के कारण उन्हें सामान समेत नाव से करीब 200 मीटर का रास्ता पार करना पड़ रहा है। इसके बाद ही आगे का सफर सड़क मार्ग से पूरा हो पा रहा है। नाले के पानी के बीच से कुछ लोग दोपहिया और अन्य वाहनों को निकालने का प्रयास भी कर रहे हैं। इस दौरान वाहनों के खराब होने की घटनाएं सामने आ रही हैं। इससे यात्रियों की परेशानी और बढ़ गई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि गंडक नदी का जलस्तर कम होने के बाद भी रोहुआ नाले में पानी जमा है। इससे मार्ग पर आवागमन सामान्य नहीं हो पाया है। रक्षाबंधन जैसे महत्वपूर्ण पर्व पर इस समस्या के कारण बहनों के साथ अन्य यात्रियों को भी परेशानी उठानी पड़ रही है। ग्रामीणों ने नाले का पानी निकालकर मार्ग को जल्द सुचारु कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें