जौरा बाजार। जोकवा-सोनबरसा मार्ग पर रविवार को नशा मुक्त मिनी मैराथन दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। बालक वर्ग की पांच किमी की मिनी मैराथन प्रतियोगिता में बनारस के रोहन कुमार ने प्रथम स्थान हासिल किया, गोरखपुर के अभिषेक कुमार द्वितीय और मऊ के बीके पटेल तीसरा स्थान प्राप्त किए। वहीं बालिका वर्ग की तीन किमी के मिनी मैराथन में कुशीनगर की पूनम निषाद प्रथम, देवरिया की काजल निषाद द्वितीय और आजमगढ़ की किरण वर्मा ने तृतीय स्थान पर रहीं।
इससे पूर्व मिनी मैराथन दौड़ प्रतियोगिता का शुभारंभ पूर्व ब्लाॅक प्रमुख हसमुद्दीन अंसारी ने हरी झंडी दिखाकर किया। अंत में आयोजक चंदन यादव ने सभी के प्रति आभार जताया।
इस दौरान रूबी किन्नर, मनीष तिवारी, विनय तिवारी, नंदलाल विद्रोही, शंभु बरनवाल, अरविंद मिश्रा, कुलदीप उपाध्याय, कैप्टन बीरेंद्र कुशवाहा आदि मौजूद रहे।