फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: टू-लेन बनेंगी आठ धार्मिक स्थलों की सड़कें, आवागमन में होगी सहूलियत

Sun, 23 Nov 2025 12:54 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
कुलकुला देवी मंदिर जाने वाली सिंगल लेन सड़क ।संवाद   
विज्ञापन
पडरौना। जिले के धार्मिक स्थलों की तरफ से जाने वाली सड़कें अब टू-लेन बनेंगी। इसके लिए धर्मार्थ योजना के तहत आठ प्रमुख धार्मिक स्थलों की तरफ से जाने वाली सड़कों को चौड़ा करने के लिए जिला प्रशासन की तरफ से प्रस्ताव भेजा गया है। इस निर्माण कार्य पर 145.51 करोड़ रुपये खर्च होंगे।
विज्ञापन

शासन की तरफ से स्वीकृति मिलने के बाद निर्माण कार्य शुरू करा दिया जाएगा। इन सड़कों का निर्माण कार्य पूरा होने के बाद श्रद्धालुओं के अवागमन की सुविधा तो होगी ही साथ ही सड़क से जुड़े 500 से अधिक गांव के लोगों का आवागमन भी सुगम हो जाएगा।
कुशीनगर में मैनपुर, खनवार, मां सतगढ़ी देवी, महापरिनिर्वाण स्थली, करहिया राम जानकी मंदिर, सती अनुसुईया प्रचीन मंदिर, भिस्वा ठाकुर जी मंदिर और ललका बाबा मंदिर समेत आठ धार्मिक स्थल जिले के प्रमुख धार्मिक स्थलों में शामिल है।
विज्ञापन

इन मंदिरों पर नवरात्र के समय श्रद्धालुओं की भीड़ तो रहती ही है, साथ ही वहां वर्ष भर अनुष्ठान, मुंडन, विवाह समेत अन्य मांगलिक और धार्मिक अनुष्ठान होते रहते हैं।
इसकी वजह से वहां वर्ष भर लोगों का आवागमन रहता है। एक अनुमान के अनुसार इन सड़कों से हर दिन 50 हजार से अधिक लोगों का आवागमन होता है। इन धार्मिक स्थलों की तरफ जाने वाली मार्ग अभी केवल पांच मीटर चौड़ी है। लोगों के आवागमन को देखते हुए जिला प्रशासन की तरफ से इन सड़कों की चौड़ाई बढ़ाने के निर्णय लिया है। इन सभी धार्मिक स्थलों पर जाने वाली मार्ग को धर्मार्थ योजना के तहत 55.9 किलोमीटर सड़क का निर्माण 145.51 करोड़ रुपये की लागत से टू-लेन सड़क का निर्माण कराया जाएगा।
इन सड़कों की चौड़ाई बढ़ने से वहां श्रद्धालुओं और पर्यटकों के अवागमन की सुविधा होने के साथ इससे जुड़े 500 से अधिक गांव के लोगों के लिए कुशीनगर।ी आवागमन का सुगम हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें