फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: नौ माह में बनेंगे 20 करोड़ तक की लागत वाली सड़कें व पुल

Wed, 13 May 2026 01:40 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। पीडब्ल्यूडी ने 17 बड़ी सड़क परियोजनाओं के लिए टाइमलाइन तय कर दी है। 5 करोड़ से 20 करोड़ रुपये तक की सड़क व पुल परियोजनाएं 9 माह में और 20-100 करोड़ रुपये तक की परियोजनाएं 15 माह में पूरी करनी होंगी। इस समयावधि की गणना उस परियोजना के अनुबंध गठन से होगी। इसे चुनावी वर्ष में बड़ा फैसला माना जा रहा है। इससे आवागमन में जहां सुविधा होगी, वहीं व्यापारिक गतिविधियों में भी वृद्धि होने की संभावना है।
विज्ञापन

इन 17 निर्माणाधीन सड़क परियोजनाओं की कुल लागत करीब 100 करोड़ रुपये है। जारी टाइमलाइन के अनुसार, 100 करोड़ से 300 करोड़ रुपये तक के काम 18 माह में पूरे करने होंगी। जबकि, 300 करोड़ रुपये से अधिक के काम पूरा करने के लिए 24-30 माह का समय निर्धारित किया गया है। जिन बड़े कामों को निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूरा करना है। इसमें से रहसू त्रिमुहानी घाट मार्ग, का चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण, घोरटप होते हुए बालेश्वर चौराहा तक मार्ग, कटाई भरपुरवा से तिनबरदहा-छितौनी-बुलहवा मार्ग, रामकोला से पककड़यार मार्ग समेत 17 सड़कों का चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण कार्य किया जाएगा। पीडब्ल्यूडी के एई मुकेश वर्मा ने बताया कि निर्धारित समयसीमा के भीतर ये सभी परियोजनाएं पूरी कराने के लिए मुख्यालय स्तर से निर्देश मिले हैं। इसकी नियमित निगरानी भी होगी। इस बारे में सभी खंडों को जरूरी निर्देश दे दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें