फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: स्थगन आदेश देख लौटी राजस्व टीम

Wed, 13 May 2026 01:37 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
मल्लूडीह। सरकारी जमीन पर कुड़वा एस्टेट के कब्जे की शिकायत पर एसडीएम संतराज सिंह बघेल व कसया सीओ कुंदन सिंह की अगुवाई में कब्जा दिलाने गई राजस्व टीम स्थगन आदेश देख लौट गई।
विज्ञापन

कुड़वा उर्फ दिलीपनगर निवासी सतीश शर्मा ने डीएम से शिकायत की थी कुड़वा एस्टेट के महल के आसपास गाटा संख्या 283/0.770 हेक्टेयर बंजर व 289/0.425 हेक्टेयर गड्ढा खाते की जमीन और धुरियां गांव के पास गाटा संख्या 609/0.225 हेक्टेयर आबादी की जमीन है। इस पर एस्टेट परिवार का कब्जा है। राजस्व टीम के पहुंचते ही एस्टेट के उपेंद्र कुमार सिंह ने जमीन के बाबत हाइकोर्ट का स्थगन आदेश दिखाया। उन्होंने बताया कि जमीन परिसर में है, जिस पर हाइकोर्ट में मामला लंबित है। धुरियां गांव के पास की जमीन पर कई परिवारों ने मकान बनाकर कब्जा कर लिया है। टीम ने सरकारी जमीन की पैमाइश कर नक्शा बनाकर लौट गई।
इस दौरान तहसीलदार धर्मराज, नायब तहसीलदार संदीप कुमार, एसएचओ आशुतोष सिंह, वन क्षेत्राधिकारी जयंत कुमार सिंह राना, नरेंद्र कुमार सिंह, भू-निरीक्षक बृजेश मणि, मारकंडेय मणि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें