फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: महुआरी से देवतहा तक सड़क चौड़ीकरण में तेजी, जुलाई तक 75 फीसदी काम पूरा

विज्ञापन
महुआरी से करजहां घाट तक जाने वाली सड़क का चल रहा निर्माण कार्य।संवाद - फोटो : samvad
विज्ञापन
पडरौना। महुआरी से देवतहां और जगदीशपुर बंचरा देवी मंदिर होते हुए करजहां घाट तक जाने वाली सड़क के चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण के कार्य में तेजी आ गई है। 22.76 करोड़ रुपये की लागत वाली इस महत्वाकांक्षी परियोजना के पूरा होने से गांवों की राह आसान होगी और बंचरा देवी मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं को भी सहूलियत मिलेगी।
विज्ञापन

पीडब्ल्यूडी के निर्माण खंड की तरफ 12.800 किलोमीटर लंबी सड़क की चौड़ाई बढ़ाकर 5.5 मीटर की जा रही है। परियोजना को 31 मार्च 2025 को वित्तीय स्वीकृति मिली थी, जिसके बाद पीडब्ल्यूडी निर्माण खंड ने 17 मई 2025 से धरातल पर काम शुरू कराया। शासन की ओर से अब तक कुल 19.23 करोड़ रुपये अवमुक्त किए जा चुके हैं। जुलाई तक परियोजना का करीब 75 प्रतिशत कार्य पूरा कर लिया गया है। अनुबंध के अनुसार, परियोजना को पूरा करने के लिए अभी तीन महीने का समय बचा है।
विभागीय अधिकारियों का कहना है कि बचे हुए 25 प्रतिशत कार्य को समय सीमा के भीतर पूरा करने के लिए निर्माण कार्य में और तेजी लाई गई है। गिट्टी बिछाने और पिचिंग का काम अंतिम चरणों में है। सड़क चौड़ीकरण से न केवल महुआरी, देवतहां और जगदीशपुर, बंचरा के ग्रामीणों को कुशीनगर व अन्य प्रमुख मार्गों से बेहतर कनेक्टिविटी मिलेगी, बल्कि करजहां घाट जाने वाले लोगों का सफर सुगम और सुरक्षित हो जाएगा।
विज्ञापन

00000
इस गांवों से होकर गुजरती है सड़क
महुआरी से करजहां घाट तक सड़क चौड़ीकरण के चलते कई गांव जुड़े हुए हैं। एनएच-28 के सर्विस रोड से निकली इस सड़क के किनारे महुआरी, नाऊमुंडा, धरमौली, गिदहां, पिपरालालमन, पड़री, बंचरा, जगदीशपुर होते हुए करजहां घाट शामिल है। करजहां घाट से आगे यह सड़क कुशीनगर और गोरखपुर जिले को जोड़ती है। इस सड़क के चौड़ीकरण होने से चौरीचौरा की राह आसान हो जाएगी।
कोट:-
पश्चिम एशिया में बीते महीनों में चले तनाव के कारण कोलतार की उपलब्धता और कीमत को लेकर दिक्कत आई थी। सड़क निर्माण की रफ्तार तेज कर दी गई है। तय समय में परियोजना को पूरी करने के लिए ठेकेदार को निर्देश दे दिए गए हैं। निर्माण में गुणवत्ता व मानक को लेकर विभागीय स्तर से लगातार निरीक्षण किया जा रहा है। मिली कमियों को दूर कराया जा रहा है। -राजेश निगम, एक्सईएन निर्माण खंड, पीडब्ल्यूडी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें