फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क पर खड़े बेतरतीब वाहन से कस्बे में जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
सड़क पर खड़े बेतरतीब वाहन से कस्बे में जाम
विज्ञापन

रामकोला। गन्ना लदी गाड़ियों व लगन के चलते चौड़ीकरण के बाद भी रामकोला कस्बे की मुख्य सड़क पर बुधवार को जाम लग गया। आए दिन जाम से राहगीरों को परेशानी उठानी पड़ रही है। लेकिन नगर पंचायत और पुलिस गंभीर नहीं दिख रही है।
विज्ञापन

रामकोला कस्बा में सड़क चौड़ीकरण होने के बाद लोगों को जाम की समस्या से निजात मिलने की उम्मीद थी। लेकिन सड़क की पटरी पर भी दुकान लगाकर अतिक्रमण कर लिया गया है। इसके अलावा दुकानों में खरीदारी करने आए लोग भी सड़क पर ही बेतरतीब वाहनों को खड़ा कर देते हैं। गन्ना लेकर आने-जाने वाली गाड़ियों के अलावा आजकल लगन भी तेज है। इसकी वजह से मुख्य सड़क पर जाम लग जा रहा है। जाम में फंसे लोगों को अपने गंतव्य तक पहुंचने में भी देरी हो रही है। इस संबंध में प्रभारी एसओ जगमोहन राय ने बताया कि सड़क पर खड़े वाहनों को चालान किया जा रहा है। पटरी पर दुकान लगाने वालों को भी चेतावनी दी जाती है। गन्ना लदी गाड़ियों व लगन की गाड़ियों के चलते जाम लग रहा है। जाम हटवाने के लिए शाम को पुलिस कर्मियों की ड्यूटी लगाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें