फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: सड़क निर्माण शुरू, श्यामाप्रसाद मुखर्जी वार्ड के लोगों को जलभराव से जल्द मिलेगी निजात

Thu, 11 Dec 2025 12:31 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
रामकोला नगर के श्यामा प्रसाद मुखर्जी नगर में नाली व शीशी सड़क का निर्माण कार्य शुरू।संवाद
विज्ञापन
रामकोला। नगर पंचायत क्षेत्र के विभिन्न मोहल्लों में विकास कार्य तेजी से हो रहे हैं। शासन की तरफ से 12वें वित्त योजना के तहत स्वीकृत 25 लाख रुपये की लागत से कस्बा के श्यामप्रसाद मुखर्जी वार्ड से रामकोला-कसया मार्ग तक सीसी सड़क और भूमिगत नाली का निर्माण कराया जा रहा है।
विज्ञापन

यह निर्माण कार्य पूरा होने के बाद मोहल्ले के लोगों को जलनिकासी और आवागमन की समस्या से पूरी तरह निजात मिल जाएगी। रामकोला नगर पंचायत के विभिन्न मोहल्लों में सीसी और इंटरलॉकिंग सड़क के अलावा भूमिगत और सड़क के दोनों तरफ नाली निर्माण के लिए शासन ने 12वें वित्त योजना के तहत छह करोड़ रुपये स्वीकृत किए हैं।
स्वीकृत धनराशि के सापेक्ष निर्माण कार्य शुरू कराने के लिए नगर पंचायत की तरफ से टेंडर प्रक्रिया पूर कर अधिकांश निर्माण कार्यों को शुरू करा दिया गया है।
विज्ञापन

नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि सतीश चौधरी ने बताया कि इस योजना के तहत अन्य निर्माण कार्यों के साथ कस्बा के श्यामा प्रसाद मुखर्जी नगर में 25 लाख रुपये की लागत से सीसी सड़क और भूमिगत नाली का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है।
इस सड़क का निर्माण मोहल्ले से रामकोला-कसया रोड तक होगा। मोहल्ले के लोग सड़क और नाली निर्माण के लिए काफी समय से मांग कर रहे थे।
मोहल्ले की सड़क संकरी होने से नाली का निर्माण में दिक्कत हो रही थी। इसलिए इस बार सड़क के साथ भूमिगत नाली का निर्माण कराया जा रहा है। यह निर्माण कार्य इस माह के अंत तक पूरा करा लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें