मथौली। कप्तानगंज–सिकटा मार्ग स्थित गंभीरपुर गांव के पास ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। मौजूद लोग उन्हें मथौली सीएचसी भेजवाए, जहां हालत गंभीर देख डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार कर मेडिकल कॉलेज रविंद्रनगर रेफर कर दिया। वहां उनका इलाज चल रहा है। जानकारी के मुताबिक मथौली के अंबेडकर नगर निवासी 22 वर्षीय शैलेंद्र प्रताप साहनी बाइक से कप्तानगंज जा रहे थे। अभी वे गंभीरपुर के पास पहुंचे हीथे कि कप्तानगंज की तरफ से आ रहे ट्रक की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गए। संवाद