रामकोला। क्षेत्र के ग्रामसभा परगन छपरा में बुधवार को सांसद विजय कुमार दुबे ने आरसीसी सड़क का शिलान्यास किया। इसके बाद सड़क का निर्माण कार्य शुरू करा दिया गया।
विज्ञापन
सांसद विजय कुमार दुबे ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार का संकल्प गांवों को पक्की सड़कों से जोड़ने के साथ ग्रामीण क्षेत्रों में मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना है। गांवों का विकास सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है। सड़क निर्माण पूरा होने से ग्रामीणों को आवागमन में सहूलियत मिलेगी और विकास कार्यों को गति मिलेगी।
सदर विधायक मनीष जायसवाल ने कहा कि क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। गांवों में सड़क, बिजली, पानी सहित अन्य बुनियादी सुविधाएं बेहतर बनाने के लिए कार्य हो रहे हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में विकास योजनाओं को धरातल पर उतारना और आमजन तक उनका लाभ पहुंचाना ही लक्ष्य है। कार्यक्रम का संचालन डॉ. सुनील कुमार मिश्र ने किया। अंत में आयोजक प्रभाष चंद्र मिश्र ने अतिथियों के प्रति आभार जताया। इस दौरान कन्हैया कुशवाहा, कल्पनाथ राय, दिनेश राय और आदित्य मिश्र सहित अन्य लोग मौजूद रहे।