फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुशीनगर में सड़क हादसे में युवक की मौत, दो घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
कुशीनगर में सड़क हादसे में युवक की मौत, दो घायल
विज्ञापन

नेबुआ रायगंज। नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के नौरंगिया तिराहे से लगभग 500 मीटर दूरी पर ओवरटेक करने की कोशिश में सामने से आ रही एक कार ने बाइक में टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में एक युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। पीछे से आ रहे बाइकसवार दो व्यक्ति इन वाहनों की चपेट में आकर घायल हो गए। घायलों को कोटवा स्थित सीएचसी में भेजा गया। वहां इलाज के बाद दोनों घायलों को घर भेज दिया गया।
विज्ञापन

पडरौना से नेबुआ रायगंज की ओर जा रही बोलेरो से आगे निकलने के चक्कर में एक कार ने सोमवार को दिन के लगभग दो बजे सामने से आ रहे बाइक चालक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक चालक मनीष कुशवाहा (22) पुत्र गुड्डू कुशवाहा निवासी किशुनपुर विजयपुर थाना नेबुआ नौरंगिया बाइक सहित हवा में उछलकर सड़क पर जा गिरा, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इस बीच पीछे से आ रहे एक ही बाइक पर सवार दो लोग गिरकर घायल हो गए। सूचना पर पहुंचे नेबुआ नौरंगिया थाने के एसओ मिमिथलेश राय ने घायलों को सीएचसी भेजवाया। पुलिस ने शव व दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को कब्जे में ले लिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें