फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: एआई व सोशल मीडिया से भी होगी आरओ-एआरओ परीक्षा की निगरानी

Tue, 22 Jul 2025 01:16 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। लोकसेवा आयोग की तरफ से 27 जुलाई को जिले के 18 केंद्रों पर समीक्षा अधिकारी/सहायक समीक्षा अधिकारी (आरओ/एआरओ) की परीक्षा होगी। इसको शुचितापूर्ण, पारदर्शी तरीके से संपन्न कराने के लिए शासन की तरफ से कड़ी व्यवस्था की गई हैं। परीक्षा के समय कोई गड़बड़ी, लीक या अनुचित साधनों का प्रयोग न कर सके, इसके लिए एआई के प्रयोग से लेकर सीसीटीवी और सोशल मीडिया के जरिए निगरानी की जाएगी।
विज्ञापन

जिले के 18 परीक्षा केंद्र पर सुबह 9:30 से दोपहर 12:30 बजे तक एक पाली में परीक्षा आयोजित की जाएगी। परीक्षा में 8208 अभ्यर्थी शामिल होंगे। परीक्षा की निगरानी के लिए जिला स्तर पर डीएम को नोडल बनाया गया है, जबकि आयोग की तरफ से कौशल किशोर को नोडल बनाकर भेजा गया है, जो आवश्यकतानुसार त्वरित निर्णय लेंगे।
सभी प्रश्नपत्र आठ मल्टीपल जंबल्ड सीरीज में होंगे, जिन पर यूनिक एवं वैरिएबल बारकोड अंकित होंगे। इन्हें त्रिस्तरीय लॉक वाले गोपनीय ट्रंक बॉक्स में रखा जाएगा, जो पांच स्तरीय टेम्पर्ड प्रूफ पैकिंग से सुरक्षित होंगे। इस गोपनीयता के साथ-साथ पूरी प्रक्रिया की निगरानी लाइव सीसीटीवी स्ट्रीमिंग के जरिए होगी, जिसे केंद्र, जिला और आयोग स्तर से देखा जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें