फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंडक में नहाते रहे दो बच्चे लापता

विज्ञापन
विज्ञापन
बिहार के बगहा कस्बे के पास की घटना, दो बच्चों को लोगों ने बचाया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
खड्डा। बुधवार दोपहर में गंडक नदी में पश्चिमी चंपारण(बिहार) के बगहा कस्बे के शास्त्री नगर मोहल्ले के सामने नहाते वक्त दो बच्चे लापता हो गए। इस दौरान डूबते समय दो बच्चों को गोताखोरों ने बचा लिया। बगहा पुलिस गोताखोरों की मदद से लापता बच्चों की तलाश करा रही है।
विज्ञापन

बुधवार की दोपहर करीब ढाई बजे शास्त्री नगर मोहल्ले के चार बच्चे इमरान अंसारी, सूरज कुमार, अभिषेक राज और अंशुराज नदी में नहाने गए थे। चारों बच्चों की उम्र 10 साल के आसपास है। नहाते वक्त चारों बच्चे डूबने लगे तो किसी ने शोर मचाया। आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और नदी में कूदकर बच्चों की तलाश शुरू कर दी। इमरान और सूरज को बाहर निकाल लिया गया। इन्हें इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल बगहा में भर्ती कराया गया। अभिषेक व अंशु का देर शाम तक पता नहीं लगा सका था। स्थानीय प्रशासन गोताखोर व आसपास के ग्रामीणों की मदद से बच्चों की तलाश कर रहा है। एसडीआरएफ की टीम भी मौके पर पहुंच गई है। घटना की सूचना पर बगहा के सीओ गंडक नदी तट पर पहुंचे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें