फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: शतरंज प्रतियोगिता में रितू और रजत अव्वल

Sat, 30 Aug 2025 02:42 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पकवा इनार। बुद्ध पीजी कॉलेज कुशीनगर में शुक्रवार को राष्ट्रीय खेल दिवस के रूप में मेजर ध्यान चंद की जयंती मनाई गई। इस मौके पर शतरंज व बैडमिंटन प्रतियोगिता हुई, जिसमें उत्तकृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि पूर्व विधायक रजनीकांत मणि त्रिपाठी ने मेजर ध्यानचंद को याद करते हुए विद्यार्थियों का हौंसला बढ़ाया। उन्होंने खेलों में निरंतरता बनाए रखने से प्रतिभागियों के प्रतिभा में निखार आएगी। इसके बाद हुई बालिका वर्ग की शतरंज प्रतियोगिता में प्रथम स्थान रितु चौहान, द्वितीय अपूर्व त्रिपाठी व तृतीय स्थान निधि कुमारी ने हासिल किया। बालक वर्ग की हुई शतरंज प्रतिशेगिता में रजत गुप्ता प्रथम, आलोक कुशवाहा द्वितीय व विराट कुमार ने तृतीय प्राप्त किया। इसी तरह बैडमिंटन एकल बालिका वर्ग की प्रतियोगिता में आशिया खातून प्रथम स्थान, अर्पिता गोंड द्वितीय स्थान व तृतीय स्थान आंचल सिंह ने प्राप्त किया। बैडमिंटन डबल प्रतियोगिता में प्रथम स्थान आशिया खातून, जीनत खातून और द्वितीय स्थान संयुक्त रूप से अर्पिता गोंड, आंचल गोंड ने प्राप्त किया। बैडमिंटन एकल पुरूष वर्ग सौरभ कुमार ने प्रथम स्थान, चंदन कुशवाहा द्वितीय स्थान और आयूष त्रिपाठी ने तृतीय स्थान, बैडमिंटन मिश्रित में प्रथम स्थान सौरभ कुमार व आसिया खातून, द्वितीय स्थान चन्दन कुशवाहा व महक राव ने प्राप्त किया। संचालन बासु प्रसाद गोंड ने किया। इसके बाद प्रोफेसर राम भूषण मिश्रा की अध्यक्षता में पुरस्कार वितरण कार्यक्रम आयोजित कर विजेता प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र और मेडल देकर पुरस्कृत किया। अंत में राकेश कुमार सोनकर ने सभी के प्रति आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें