फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: गोपाल का शव पहुंचते ही घर में मची चीख-पुकार

Sat, 30 Aug 2025 02:41 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
तुर्कपट्टी। स्थानीय थाना क्षेत्र के ग्राम झनकौल निवासी 55 वर्षीय गोपाल का शव वृहस्पतिवार की देर रात गांव में आते ही चीख-पुकार मच गई। परिजनों के हृदयविदारक चीत्कार से पूरा गांव गमगीन हो गया। बिहार के गोपालगंज जिले मीरगंज थाना क्षेत्र के सियारी मोड़ पर एक ट्रेलर ने ईंट लदी एक ट्रैक्टर ट्राली को पीछे से जोरदार टक्कर मार दिया। इस टक्कर के चलते ट्रैक्टर बेकाबू होकर सड़क किनारे पलट गया इसके नीचे दबकर दो मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों में तुर्कपट्टी थाना के ग्राम झनकौल निवासी 55 वर्षीय गोपाल प्रसाद गोंड़ व मीरगंज थाना क्षेत्र के ग्राम मटिहानी निवासी भूषण नट पुत्र हरेन्द्र नट शामिल थे। घर वालों की माने तो गोपाल सड़क निर्माण में कार्य करते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें