फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रजवाहा टूटने से फसलें जलमग्न

Fri, 29 Dec 2017 12:08 AM IST
कुश्ाीनगर (ब्यूरो)
विज्ञापन
फसल डूबी। - फोटो : कुश्‍ाीनगर ब्यूरो
विज्ञापन
पकड़ियार बाजार। कुश्‍ाीनगर के नेबुआ नौरंगिया क्षेत्र के विजयपुर से निकलने वाले बड़हरवा रजवाहा टूटने से बृहस्पतिवार को पिपरा, मुगलटोली, पूरब टोला, खागी टोला सहित कई अन्य पुरवों के किसानों की फसलें डूब गई हैं। नहर करीब दस फीट की लंबाई में टूटी है। प्रभावित किसानों को अपनी फसलों की चिंता सताने लगी है।
विज्ञापन


गांव के रामबली, फेंकू, यासीन, सैयद, नसरुल्लाह, जामा, महबूब, ताहिर, अयूब, विनोद, हजरत, बटोही, बिरझन, करमुल्लाह, विजय बहादुर आदि किसानों का कहना है कि खेत में दो से लेकर चार फीट तक पानी भर जाने से सरसों व गेहूं की फसल बर्बाद होने की चिंता सताने लगी है। वहीं, दलहन की फसल भी खराब हो सकती है। इस संबंध में सिंचाई विभाग के अवर अभियंता आनंद स्वरूप का कहना है कि जानकारी हुई है। पानी बंद करने के लिए कर्मचारियों को भेजा गया है। 
विज्ञापन




 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें