पकवा इनार। महात्मा बुद्ध की महापरिनिर्वाण स्थली कुशीनगर में रविवार को भ्रमण पर आए सेवानिवृत्त मुख्य आयकर आयुक्त का मोबाइल मुख्य मंदिर से चोरी हो गया। वे अपने परिजन व रिश्तेदारों के साथ कुशीनगर भ्रमण पर आए थे।
विज्ञापन
पूर्व आयकर आयुक्त शिशिर झा 15 लोगों के साथ बस व निजी कार से कुशीनगर आए थे। दोपहर बाद करीब ढाई बजे मुख्य मंदिर में पहुंचे। पूजा करने के दौरान मोबाइल फर्श पर रखा था। पूजा व परिक्रमा कर बाहर निकल आए। होटल पहुंचने पर किसी से बात करने के लिए मोबाइल ढूंढ़ने लगे। मोबाइल नहीं मिला तो उन्होंने दूसरे मोबाइल से फोन किया तो उनके नंबर पर काॅल जा रही थी। लेकिन कोई रिसीव नहीं कर रहा था। मोबाइल ढूंढ़ते हुए मुख्य मंदिर पहुंचे, लेकिन वहां मोबाइल नहीं मिला। इस संबंध में पर्यटन थानाध्यक्ष बबलू कुमार सोनकर ने बताया कि घटना की जानकारी नहीं है। डिटेल मिलने पर सर्विलांस की मदद से मोबाइल ढ़ूंढ़ लिया जाता।