बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करने जाते विधायक, डीएम व एसपी।
पडरौना। खड्डा तहसील क्षेत्र के आधा दर्जन गांव बाढ़ की चपेट में आ गए हैं। रविवार को डीएम विशाल भारद्वाज, एसपी संतोष कुमार मिश्रा ने क्षेत्रीय विधायक विवेकानंद पांडेय के साथ बाढ़ग्रस्त इलाकों का दौरा किया। नाव से नदी उस पार जाकर बाढ़ में फंसे गांव वालों से बातचीत भी की। डीएम ने राहत किट बांटा। इसके साथ ही उन्होंने आपदा कंट्रोल रूम का नंबर-05564-240590, मोबाइल नंबर- 9454416282 एवं टोल फ्री नम्बर-1077 को जारी करते हुए विपरीत परिस्थितियों में संपर्क करने की बात कही। शिविर स्थल, बाढ़ सुरक्षा चौकी, मेडिकल टीम व एसडीआरएफ को सक्रिय करते हुए निर्देश दिए गए। साथ ही पशुओं के उपचार के लिए भी आवश्यक सुविधाएं मुहैया कराने की बात कही गई।