पकड़ियार बाजार। नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के कोटवा कस्बे में आवास योजना का लाभ दिलाने का झांसा देकर जालसाजों ने रिटायर्ड होमगार्ड से नकदी और मोबाइल फोन लूट लिया। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
कोटवा निवासी बदन यादव होमगार्ड विभाग से सेवानिवृत्त हैं। मंगलवार को वह कोटवा स्थित एसबीआई एटीएम से 22 हजार रुपये निकालकर निकले थे। आरोप है कि पहले से वहां मौजूद दो युवकों ने उनसे कहा कि उनका नाम आवास योजना में आया है और कागजी प्रक्रिया पूरी कराने के लिए ब्लॉक चलना होगा। झांसे में आकर बदन यादव दोनों युवकों के साथ बाइक पर बैठ गए। संवाद