गोड़रिया। कुबेरस्थान थाना क्षेत्र के जंगल सिसवा गांव में साइकिल से घूमकर देसी शराब बेचते किशोर का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इससे पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठने लगे हैं।
बताया जा रहा है कि वायरल वीडियो में किशोर साइकिल पर झोले में शराब की पाउच रखकर गांव-गांव बेच रहा है। हालांकि, संवाद न्यूज एजेंसी वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करती है। वीडियो वायरल होने के बाद स्थानीय लोगों में नाराजगी है। लोगों का कहना है कि नाबालिगों से शराब बिक्री कराना गंभीर मामला है। इससे न केवल कानून व्यवस्था प्रभावित हो रही है, बल्कि बाल संरक्षण नियमों का भी खुला उल्लंघन हो रहा है। ग्रामीणों ने प्रशासन से अवैध शराब कारोबार पर सख्ती से रोक लगाने और मामले में संलिप्त लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। सीओ अजय कुमार सिंह ने बताया कि मामला गंभीर है, वायरल वीडियो की जांच कराई जाएगी। संवाद