खड्डा। क्षेत्र के पनियहवा घाट पर मां नारायणी सामाजिक कुंभ आयोजन समिति की बैठक हुई। इसमें संगठन के पदाधिकारियों को गंडक नदी घाट पर लगने वाले माघ मेले की जिम्मेदारी दी गई। अध्यक्षता कर रहे समिति के संरक्षक सदस्य हरिशंकर राय ने कहा कि इस कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाया जाएगा। कुंभ स्थल को दीपों से सजाया जाएगा। उन्होंने प्रवीण गुंजन, अजय साहनी, सुनील यादव, प्रभाकर पांडेय, जितेंद्र यादव, अर्जुन साहनी, नरेंद्र चौरसिया, मनोज शर्मा, रमेश निषाद, अमर जायसवाल, उपेंद्र उपाध्यक्ष, जितेंद्र यादव, करण यादव, नर्वदेश्वर कुशवाहा, दीपक गुप्ता, वीरेंद्र निषाद, रोशन लाल भारती, विकास सिंह, जितेंद्र पाल, देवेंद्र प्रताप मल्ल, अजय मिश्रा, वेद प्रकाश मिश्रा आदि को मेला आयोजन को सफल बनाने के लिए विभिन्न जिम्मेदारी दी गई।
इस दौरान महंत डॉ. सत्येंद्र गिरी महाराज, प्रभाकर पांडेय, सुनील यादव, विकास सिंह, केदारनाथ, राकेश साहनी, सचिन गुप्ता, वीरेंद्र कुमार, निकेत उपाध्याय आदि मौजूद रहे।