पडरौना। विशुनपुरा थाना क्षेत्र की पुलिस टीम ने नेऊर मुसहर निवासी सोरहवां बैराटोला को गिरफ्तार किया है। उसके पास से 1.8 किलोग्राम अवैध गांजा तथा एक बाइक की बरामदगी किया गया है। अभियुक्त का थाना तरयासुजान में हिस्ट्रीशीट भी खोली गई है। बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर पुलिस एनडीपीएस एक्ट में केस दर्ज कर कार्रवाई कर रही है। संवाद
0
वारंटी गिरफ्तार
पडरौना। रविवार को थाना रामकोला पुलिस ने गैर इरादतन हत्या और मोटर एक्ट में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। अभियुक्त शहाबुद्दीन थाना क्षेत्र के भोदसी गांव का निवासी है। गिरफ्तारी के आधार पुलिस आवश्यक विधिक कार्रवाई कर रही है। संवाद