फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: ठंड बढ़ते ही सांस के मरीजों की बढ़ी दिक्कत

विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। सुबह और शाम ठंड बढ़ने के साथ ही सांस के मरीजों की परेशानी भी बढ़ने लगी है। मेडिकल कॉलेज में अस्थमा, ब्रोंकाइटिस और सांस फूलने की शिकायत लेकर पहुंचने वाले मरीजों की ओपीडी में करीब 20 फीसदी का इजाफा हुआ है। नवंबर के पहले सप्ताह में जहां रोजाना 15 से 20 मरीज पहुंच रहे थे, वहीं अब इनकी संख्या बढ़कर 25 से 30 हो गई है। गंभीर स्थिति में करीब सात मरीजों को भर्ती भी करना पड़ा है।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज के छाती एवं श्वास रोग विभाग की ओपीडी में बृहस्पतिवार सुबह आठ बजे से दोपहर दो बजे तक 110 मरीज पहुंचे। फिजिशियन डॉ. सर्वेंद्र विक्रम सिंह ने बताया कि इनमें 30 मरीज ऐसे थे, जिनका अस्थमा पहले नियंत्रित था, लेकिन ठंड बढ़ने के साथ उनकी परेशानी फिर शुरू हो गई है। कई मरीज चिकित्सकीय सलाह के बावजूद दवाओं और सावधानियों को नजरअंदाज कर रहे हैं, जिससे उनकी दिक्कत बढ़ रही है।
उन्होंने बताया कि ठंड के मौसम में धुंध और धुएं के सूक्ष्म कण सांस के जरिये फेफड़ों तक पहुंचते हैं। इससे अस्थमा के मरीजों की श्वास नलियां सिकुड़ने लगती हैं और सांस लेने में परेशानी होती है। सर्दी और खांसी भी ऐसे मरीजों की दिक्कत बढ़ा देती है।
विज्ञापन

सांस लेने में परेशानी के सात मरीज भर्ती : मेडिकल कॉलेज के रिकॉर्ड के अनुसार, पिछले 24 घंटे में सांस लेने में तकलीफ और अस्थमा की शिकायत वाले करीब सात मरीजों को भर्ती करना पड़ा। 10 बेड के आईसीयू वार्ड में बृहस्पतिवार को पांच मरीज भर्ती थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें