फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: संत रविदास के आदर्शों पर चलने का लिया संकल्प

विज्ञापन
संत रविदास के कलश रथ का स्वागत करते लोग । संवाद
विज्ञापन
खड्डा। भाजपा की ओर से संत रविदास की जयंती के उपलक्ष्य में चलाए जा रहे कलश वंदन अभियान के तहत मंगलवार को निकली कलश यात्रा का खड्डा मंडल में स्वागत किया गया। मंडल अध्यक्ष संदीप श्रीवास्तव के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने विभिन्न चौराहों पर कलश यात्रा का अभिनंदन किया। कार्यकर्ताओं ने संत रविदास के आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।
विज्ञापन

कलश यात्रा का स्वागत बेलवनिया चौराहे से शुरू हुआ। छितौनी बाईपास चौराहा, पनियहवा तिराहा, जखनिया चौराहा तथा खड्डा नगर स्थित महाराणा प्रताप चौराहा पर भी कार्यकर्ताओं ने यात्रा का स्वागत किया। कार्यक्रम में संत रविदास जी के जीवन, उनके संघर्ष, सामाजिक समरसता, समानता और मानवता के संदेश पर चर्चा की गई।
वक्ताओं ने कहा कि संत रविदास ने समाज को जाति-पांति और ऊंच-नीच से ऊपर उठकर मानव सेवा और सद्भाव का मार्ग दिखाया। कार्यकर्ताओं ने उनके बताए रास्ते पर चलने तथा उनके विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में भाजपा के वरिष्ठ नेता डॉ. नीलेश मिश्र, आलोक तिवारी, मनोज जायसवाल, दीनानाथ मद्धेशिया, राजेश्वर सिंह, सुधीर दुबे, रोहित श्रीवास्तव, अभिषेक सिंह, कर्मवीर साहनी, राजेंद्र मणि तिवारी, संतोष रौनियार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें