फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खोया जनाधार वापस लाने का संकल्प लिया

Mon, 28 Dec 2015 11:51 PM IST
अमर उजाला/कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। कांग्रेस पार्टी के स्थापना दिवस पर सोमवार को दरबार रोड स्थित पार्टी कार्यालय कार्यकर्ताओं की ओर से समारोह का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

पूर्व केंद्रीय मंत्री आरपीएन सिंह की मौजूदगी में कार्यकर्ताओं ने पार्टी का खोया जनाधार फिर से वापस लाने के लिए संघर्ष करने के संकल्प लिया। इस दौरान पूर्व केंद्रीय मंत्री आरपीएन सिंह ने कहा कि बलिदानियों के इतिहास में कांग्रेस परिवार अग्रणी रहा है। 28 दिसंबर 1885 में जिस स्वराज दिलाने वाले पौध का रोपण कांग्रेस के रूप में हुआ था वह आज मानव मूल्यों की रक्षा के लिए कर्तव्य पथ पर आगे लगातार आगे बढ़ रही है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि कांग्रेस सोनिया गांधी ने पूर्व में कुर्सी त्यागकर भारतीय लोकतंत्र में अपनी अलग पहचान कायम की। प्रदेश महासचिव दीनानाथ चौरसिया और प्रदेश सचिव रामबिलास सिंह ने कांग्रेस को लोकतंत्र का वास्तविक प्रहरी बताया। समारोह में कार्यकर्ताओं ने पार्टी का खोया जनाधार वापस लाने के लिए संघर्ष करने का संकल्प लिया। इस दौरान संतोष कुमार, नवीज आलम, अरुण दुबे, टीएन सिंह, राजकिशोर सिंह, सिकंदर अली, राजू जायसवाल, सुनील तिवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें