तुर्कपट्टी। थानाक्षेत्र के बलडीला गांव में एक महिला की इलाज के लिए गोरखपुर ले जाते समय में रास्ते में मौत हो गई। महिला के मौत की ठंड से होने की बात कही जा रही है।
थानाक्षेत्र के बलडीला गांव निवासी 50 वर्षीया प्रेमा देवी की तबीयत रविवार को अचानक खराब हो गई। घर के लोग उन्हें निजी चिकित्सक के पास ले गए।
हालत खराब होने पर चिकित्सक ने गोरखपुर रेफर कर दिया। गोरखपुर ले जाते समय रास्ते में महिला की मौत हो गई। महिला के घरवालों का कहना था कि मौत ठंड के कारण हुई। ग्राम प्रधान ओमप्रकाश पांडेय ने बताया महिला की मौत के बारे में ग्राम विकास अधिकारी और लेखपाल को सूचना दी गई है।