पडरौना। विकास भवन सभागार में मंगलवार को सैनिक बंधु की बैठक में पूर्व सैनिक और उनके आश्रितों की समस्याओं के निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए।
सीडीओ वंदिता श्रीवास्तव ने कहा कि ने कहा कि पूर्व सैनिक देश की शान हैं। उनकी समस्याओं का निस्तारण करना जिला प्रशासन की प्राथमिकता में हैं। उन्होंने एक-एक कर पूर्व सैनिक और उनके आश्रितों की शिकायतें सुनीं। पूर्व सैनिकों से संबंधित चार शिकायतें प्रस्तुत की गई। इनमें मार्ग विवाद, न्यायालय में लंबित प्रकरण, धन वापसी और धमकी देने जैसी शिकायतें रहीं। सीडीओं ने संबंधित अधिकारियों को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए।
इस दौरान जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी विंग कमांडर आलोक सक्सेना, एडीएम न्यायिक गुलाब सिंह, जिला समाज कल्याण अधिकारी रमाशंकर यादव, आरपी सिंह, सूबेदार एसके हुड्डा, कैप्टन लाल बहादुर त्रिपाठी, कैप्टन शमसुद्दीन अंसारी, कैप्टन दयाशंकर पांडेय, हवलदार शारदा प्रसाद, प्रभाकर नाथ तिवारी, राजेश कुमार गुप्त, जालंधर प्रसाद आदि मौजूद रहे।