फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: लंबित विवेचनाओं का करें निस्तारण

Mon, 24 Nov 2025 01:06 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
कुशीनगर। एसपी केशव कुमार ने रविवार को पुलिस कार्यालय में आयोजित समीक्षा गोष्ठी में जनपद के सभी क्षेत्राधिकारियों को लंबित विवेचनाओं, जांचों, एसआर के वांछितों तथा न्यायालय में दाखिले हेतु लंबित सीएस, एफआर को शीघ्र और गुणवत्तापूर्ण ढंग से निस्तारित करने के निर्देश दिए। बैठक में एसपी सिद्धार्थ वर्मा भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

एसपी ने निर्देशित किया कि प्रत्येक अधिकारी पारदर्शिता व समयबद्धता के साथ कार्य करें, ताकि जनता के प्रति पुलिस की जवाबदेही और अधिक मजबूत हो सके। उन्होंने कहा कि किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। मिशन शक्ति, साइबर जागरूकता, गो-तस्करी नियंत्रण, मादक पदार्थ व शराब तस्करी की रोकथाम की विस्तृत समीक्षा की गई।
एसपी ने इन सभी अभियानों को और प्रभावी बनाने के लिए ठोस, सतत और कठोर कार्रवाई के निर्देश दिए। कहा कि प्रत्येक अभियान का फील्ड स्तर पर प्रभाव साफ दिखाई देना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें