कुशीनगर। पुलिस तक आने वाली शिकायतों का निष्पक्ष तरीके से निस्तारण करने और फरियादियों के घर जाकर मिलने का निर्देश एसपी केशव कुमार ने दिया था। इसमें लापरवाही बरतने वाले जिम्मेदारों को एएसपी सिद्धार्थ वर्मा ने अर्दली रूम पर चेतावनी दिया। 24 घंटे तक अंदर इसका निस्तारण कर अवगत कराने को कहा।
थानों तक आने वाले शिकायतों का 24 घंटे अंदर निस्तारण करने और थाने पर फरियादियों को बुलाने के बजाए उसके घर या गांव में जाकर दोनों पक्षों की मौजूदगी में वहीं भी निस्तारण करने का आदेश दिया था। बावजूद इसके दरोगा और थानाध्यक्ष इसमें लापरवाही बरते। मंगलवार की शाम को एएसपी ने लापरवाह पुलिसकर्मियों को चेतावनी देते हुए 24 घंटे में फरियादियों के गांव या उनके घर जाकर शिकायतों का निस्तारण करने का निर्देश दिया।