फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: शिकायतों का समय पर करें निस्तारण

विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। विकास भवन सभागार में बुधवार को उत्तर प्रदेश पिछड़ा वर्ग राज्य आयोग के सदस्य की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक हुई। इसमें सरकार की विभिन्न योजनाओं के बारे में विस्तार से चर्चा की गई। आयोग के सदस्य ने बैठक में खाद्यान्न वितरण को पारदर्शी बनाते हुए घरेलू गैस वितरण की मिल रही शिकायतों का समय पर निस्तारण कराने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश पिछड़ा वर्ग राज्य आयोग के सदस्य फूलबदन कुशवाहा ने कहा कि सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत खाद्यान्न वितरण व्यवस्था को और अधिक पारदर्शी एवं सुचारु बनाएं। घरेलू गैस वितरण से संबंधित शिकायतों का समयबद्ध निस्तारण करें और बिजली आपूर्ति व्यवस्था में सुधार लाएं। उन्होंने वृद्धावस्था पेंशन, विधवा पेंशन एवं अन्य सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के पात्र लाभार्थियों को समय से लाभ उपलब्ध कराने पर विशेष बल दिया। बैठक में गो तस्करी की रोकथाम एवं पशुओं के नियमित टीकाकरण अभियान को प्रभावी ढंग से संचालित करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें