फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: कई बार लगाई गुहार, नहीं हटा जमीन से कब्जा

विज्ञापन
पडरौना तहसील समाधान दिवस में फरियादीयो की फरियाद सुनते डीएम महेंद्र सिंह तंवर व एसपी केशव कुमार - फोटो : Samvad
विज्ञापन
पडरौना। सदर तहसील सभागार में शनिवार को आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में डीएम और एसपी ने लोगों की शिकायतें सुनीं। उनके समक्ष कुल 31 लोगों ने फरियाद की। पांच का तत्काल निस्तारित कर शेष मामलों को शीघ्र निस्तारण कराने के निर्देश के साथ संबंधित विभागों को भेज दिया गया।
विज्ञापन


डीएम महेंद्र सिंह तंवर के समक्ष पहुंचे सेमरा हर्दो के सेराजुद्दीन ने कहा कि साहब! उनके खेत पर पड़ोसी ने कब्जा कर लिया है। कब्जा हटाने के लिए कई बार हलका लेखपाल समेत तहसील के अधिकारियों को शिकायती पत्र दे चुका हूं लेकिन कोई कार्रवाई नही हुई। इसी तरह परसौनी कला निवासी बृहस्पति गुप्ता ने कहा कि उनकी निजी जमीन पर गांव के एक व्यक्ति ने कब्जा कर रास्ता बना लिया है। विरोध करने पर मारपीट पर उतारू हो जा रहा है। इस जमीन की पैमाइश कराकर रास्ते का विवाद समाप्त कराने के लिए कई बार शिकायती पत्र दिया गया, लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई।

शहर के संत गणिनाथ नगर निवासी नीरज, विनोद और राजन ने शिकायती पत्र में कहा कि मोहल्ले का एक व्यक्ति रास्ते में अपने घर के सामने रैंप बना रहा है। विरोध करने पर विवाद कर रहा है। इसकी शिकायत नगर पालिका समेत तहसील के अधिकारियों से की गई लेकिन कार्रवाई के नाम पर केवल आश्वासन मिला। डीएम ने विवादित भूमि की पैमाइश कर जमीन से कब्जा शीघ्र हटवाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


डीएम ने कहा कि प्रत्येक शिकायत का निष्पक्ष, पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण निर्धारित समय के भीतर करें। उन्होंने कहा कि शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता जनता की समस्याओं का त्वरित एवं संतोषजनक समाधान है, इसलिए शिकायतों के निस्तारण में किसी प्रकार की शिथिलता स्वीकार नहीं की जाएगी। एसपी केशव कुमार ने कहा कि भूमि विवाद एवं अन्य संवेदनशील मामलों में राजस्व विभाग के साथ बेहतर समन्वय स्थापित कर प्रभावी कार्रवाई करें।

उन्होंने पुलिस कर्मियों से सौम्य व्यवहार करने और उनकी शिकायतों को गंभीरता से सुनने कर उसका निस्तारण अतिशीघ्र कराने का निर्देश दिए। संपूर्ण समाधान दिवस में राजस्व विभाग के 16, पुलिस विभाग के नौ, विकास विभाग के चार और अन्य विभागों के दो समेत कुल 31 शिकायतें दर्ज हुईं, जिसमें से अधिकारियों ने पांच मामलों का मौके पर निस्तारित किया। इस दौरान परियोजना निदेशक पीयूष कुमार सिंह, डीपीआरओ आलोक प्रियदर्शी, डीआईओएस श्रवण कुमार गुप्ता, बीएसए अनिल कुमार सिंह, उप कृषि निदेशक अतींद्र सिंह, तहसीलदार अभिषेक मिश्र आदि मौजूद रहे।

तमकुहीराज में 32 मामले आए

गंगुआ बाजार संवाद के अनुसार, तमकुहीराज तहसील सभागार में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में 32 मामले दर्ज हुए। अधिकारियों ने चार मामलों का निस्तारण कर दिया। एसडीएम आकांक्षा मिश्रा ने कहा कि प्राप्त शिकायतों का निर्धारित समय के भीतर समाधान कराना शासन की प्राथमिकता में है। इसलिए अधिकारी अपने विभाग से संबंधित शिकायतों का तय समय के भीतर निस्तारण करें। इसमें लापरवाही बरतने वाले अधिकारी व कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान सीओ जयंत कुमार यादव, तहसीलदार महेश कुमार आदि मौजूद रहे। कप्तानगंज संवाद के अनुसार, तहसीलदार चंदन शर्मा व नायब तहसीलदार एकता त्रिपाठी की मौजूदगी में 14 लोगों ने शिकायतें दर्ज कराई। तीन का मौके पर निस्तारण किया गया। इस दौरान बीडीओ अमरनाथ पांडेय, सप्लाई इंस्पेक्टर जितेंद्र कुमार सिन्हा, सविता भारती, आशुतोष कुमार, संगम प्रसाद, संजय गुप्ता, विचित्रमणि त्रिपाठी, सुरेंद्र प्रजापति आदि मौजूद रहे।





0000000



करीब आठ वर्ष पहले एसडीएम कोर्ट ने जमीन की पैमाइश कर कब्जा दिलाने का निर्णय किया था। तभी से एसडीएम न्यायालय का अनुपालन कराने के लिए दौड़ रहा हूं लेकिन हर बार उन्हें आश्वासन ही मिलता है। -राकेश कुमार चौधरी, जय छपरा।



0



एसडीएम न्यायालय के निर्णय के बाद राजस्व कर्मियों ने जमीन की पत्थर गाड़ दिया। उनकी जमीन की पैमाइश नक्शा के हिसाब से कम की गई। सही पैमाइश कराने के लिए कई वर्ष से तहसील का चक्कर लगा रहूं लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। -राजकुमार खरवार, जंगल बनवीरपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें