फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: जेई समेत पांच पर दलित उत्पीड़न व मारपीट की प्राथमिकी

Sun, 19 Jul 2026 02:01 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
अहिरौली बाजार। बरौली बिजली उपकेंद्र के जेई समेत पांच लोगों के खिलाफ कोर्ट के आदेश पर दलित उत्पीड़न, घर में घुसकर मारपीट और अन्य धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है। क्षेत्र के महुअवा निवासी मुनीब चंद ने कोर्ट में प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया था कि 12 अप्रैल को दोपहर करीब 12 बजे बरौली उपकेंद्र पर तैनात जेई दीपक कुमार श्रीवास्तव चार कर्मचारियों के साथ जांच के लिए उनके घर पहुंचे। आरोप है कि जेई ने घर में लगे बिजली मीटर को दूसरे मकान का बताते हुए कनेक्शन काटने की बात कही।
विज्ञापन

विरोध करने पर जेई और उनके साथ आए कर्मचारियों ने जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए गाली-गलौज की और मारपीट की। शोर सुनकर बीच-बचाव करने पहुंचीं उनकी पत्नी उर्मिला देवी के साथ भी मारपीट की गई। घर में घुसकर सामान को नुकसान पहुंचाया गया। अहिरौली बाजार थानाध्यक्ष विनय कुमार मिश्रा ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर जेई दीपक कुमार श्रीवास्तव और अन्य कर्मचारियों के खिलाफ दलित उत्पीड़न, घर में घुसकर मारपीट समेत अन्य धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें