फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: पिछले हादसों की ताजा हो गई याद

Thu, 04 Dec 2025 01:09 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पकवा इनार। स्थानीय कस्बे के पास हादसे के बाद चीख-पुकार मच गई। वहीं इस हादसे ने पूर्व की दुर्घटनाओं की याद लोगों के जेहन में ताजा कर दी।
विज्ञापन

कुशीनगर स्थित पकवा इनार को एनएचएआई ने ब्लैक स्पॉट घोषित कर रखा है। इसके बावजूद यहां यातायात नियमों की अनदेखी व लापरवाही से वाहनों के संचालन से आए दिन हादसे होते रहते हैं। अक्सर यहां होने वाले हादसे काफी भीषण होते हैं। जिसमें लोगों को अपनी जिंदगी गंवानी पड़ती है। हादसे का खामियाजा उन परिवारों को झेलना पड़ता है, जिनके परिवार के लोगों की जान चली जाती है।
बुधवार को पकवा इनार के पास संचालित एक निजी होटल के सामने सड़क हादसे में हुई मौत व खून से लथपथ होकर गंभीर रूप से घायल कराह रहे लोगों की तस्वीरें यहां होने वाले पुराने हादसों की याद को ताजा कर दीं। 16 अक्तूबर 2024 को बिहार की तरफ से आ रहे एक बेकाबू स्कार्पियो ने तीन दोस्तों को रौंद दिया था, जिसमें तीनों की मौत हो गई थी। इस हादसे में जिनकी मौत हुई थी, वे वार्ड नंबर छह निवासी सीताराम का 19 वर्षीय बेटा अमन कुमार, विनोद पटेल का 20 वर्षीय बेेटा साहिल पटेल व कसया थाना क्षेत्र के पिपरी निवासी मुन्ना गुप्ता का 19 वर्षीय बेटा अंशु गुप्ता शामिल थे।
विज्ञापन

जून 2025 में यहां हुए सड़क हादसे में कसया थाना क्षेत्र के भैंसहा के बाबू टोला डुमरी निवासी अनिल राव और उनके पुत्र नमन राव की मौत हो गई थी। इसके अलावा इस इलाके में सड़क हादसे की घटनाएं घटित होती रहती हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार पकवा इनार के पास राष्ट्रीय राजमार्ग-28 पर ट्रेलर, ऑटो, ट्रैक्टर व बाइक की भिड़ंत भी लापरवाही व सावधानी से वाहनों का संचालन न करना ही हादसे की वजह बताया जा रहा है।
विज्ञापन

यही नहीं शाम होने के साथ ही पकवा इनार में राजमार्ग के मुख्य लेन में ट्रक व छोेटे वाहन खड़े देखे जा सकते हैं। इनके यहां खड़े होने से वाहनों के आवागमन में परेशानी होती है। हादसे की आशंका बनी रहती है, सिर्फ वाहन चालक यहां संचालित मदिरा की दुकानों से शराब खरीदने के लिए खड़े कर देते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें