फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: मेडिकल कॉलेज में जलभराव से मिलेगी निजात, लगेगा सीवरेज सिस्टम

Fri, 08 May 2026 01:54 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। हल्की बारिश में होने से कैंपस में पानी भर जाता था। अब इस समस्या से जल्द निजात मिल जाएगी। सीवरेज सिस्टम लगाने के साथ जलनिकासी के लिए नाली का निर्माण होगा। कार्यदायी संस्था सीएनडीएस है। मेडिकल कॉलेज के मुख्य द्वार से एक बड़े नाला का निर्माण भी कराया जाएगा। टेंडर की प्रक्रिया पूरा होने के बाद निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज के कैंपस में हल्की बारिश में घुटने भर पानी भर जाता है, एमसीएच विंग में कई दिनों तक पानी लगा रहता है। इसके लिए नगर पालिका प्रशासन की मदद से पानी मेडिकल कॉलेज प्रशासन को निकलवाना पड़ता है। तत्कालीन प्राचार्य डॉ. आरके शाही ने जलभराव से निजात के लिए शासन को पत्र लिखा था। शासन की ओर से इसके लिए बजट जारी कर दिया गया है और कार्यदायी संस्था सीएनडीएस को निर्माण कराने के लिए जिम्मेदारी दी गई है। इंजीनियर की ओर से मेडिकल कॉलेज में जलभराव वाले स्थान का सर्वे भी कर लिया गया है। सीएमएस डॉ. दिलीप कुमार ने बताया कि टेंडर की प्रक्रिया पूरी होने के बाद निर्माण कार्य शुरू होगा। जलभराव से निजात मिल जाएगी। करीब एक साल से सीवरेज सिस्टम लगाने का प्रयास चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें